OnePlus 12 Launch Date in India: OnePlus अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर अपना नया फोन लॉन्च करने जा रहा है, इस फोन में न्यू जनरेशन का चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में जान फूंकने के लिए 5400 mAh पावर की बैटरी दी गई है। आइए इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
OnePlus कंपनी अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर OnePlus 12 को चीन के मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस बात की जानकारी OnePlus ने Weibo प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। कंपनी ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी जारी नहीं की है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक सामने आ गए हैं।
OnePlus 12 Launch Date in India
अगर आप एक प्रीमियम बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी होने वाली है। OnePlus 12 को चीनी मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, यह फोन भारत में अगले साल यानी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में बेहद पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इस फोन में Oxygen UI सपोर्ट देखने को मिल रहा है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता. आइए अब जानते हैं फोन की अन्य चीजों के बारे में।
![OnePlus 12](https://taazaatime.com/wp-content/uploads/2023/11/eshdfghjf.jpg)
OnePlus 12 Display
OnePlus के इस फोन में 6.82 इंच का बड़ा डिस्प्ले साइज दिया गया है, जिसका डिस्प्ले टाइप AMOLED है। इसके डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 510 ppi पिक्सल डेनसिटी दी गई है। इसके डिस्प्ले की खास बात यह है कि इसमें गोरिल्ला ग्लास v5 की प्रोटेक्शन देखने को मिलता है। डिस्प्ले को पंच होल डिजाइन में बनाया गया है।
![OnePlus 12](https://taazaatime.com/wp-content/uploads/2023/11/egvrdfzb.jpg)
OnePlus 12 Camera
फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 MP वाइड ऐंगल जो f/1.7 के साथ आता है, 48 MP अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और 64 MP पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 और f/2.5 की टेक्नॉलजी पर काम करता है। सेल्फी लेने के लिए OnePlus 12 में 32MP का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है।
![OnePlus 12](https://taazaatime.com/wp-content/uploads/2023/11/gbuikj.jpg)
OnePlus 12 Battery & Charger
फोन में जान फूंकने के लिए 5400 mAh पावर की लिथियम-पॉलीमर बैटरी लगाई गई है और इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जिसका चार्जिंग केबल USB Type-C है।
OnePlus 12 Specifications
Feature | Specification |
---|---|
RAM | 8 GB |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 |
Rear Camera | 50 MP + 48 MP + 64 MP |
Front Camera | 32 MP |
Battery | 5400 mAh |
Display | 6.82 inches (17.32 cm) |
Launch Date | December 4, 2023 (Unofficial) |
Operating System | Android v14 |
Custom UI | Oxygen OS |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 |
Display Type | AMOLED |
Screen Size | 6.82 inches (17.32 cm) |
OnePlus 12 Review